Avengers: Doomsday Advance Bookings: 'एवेंजर्स डूम्सडे' का भारत में एडवांस बुकिंग में भौकाल, रिलीज से 22 दिन पहले 61 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत में मार्वल की फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। इस बीच इस स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज होने वाली है। डूम्सडे का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म को प्री टिकट सेल में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को रिलीज होने में अभी 22 दिन बचे हैं और इसने पहले ही एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर डाली है।
यह भी पढ़े -जानें यूजर्स को कैसा लगा फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर बोले-'सबसे ज्यादा आयरन मैन की एंट्री की जरूरत थी'
'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने शुरुआती चार दिनों की एडवांस बुकिंग के जरिए सैकनिल्क के मुताबिक कुल 61.19 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, जबकि ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें तो इसकी नेट कमाई 53.01 करोड़ रुपये है। बता दें कि 24 नवंबर के बाद से फिल्म की एडवांस बुकिंग में 7.72 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं। दरअसस टिकट सेल में यह उछाल इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज होने के बाद आया है। ट्रेलर को लेकर ऑनलाइन काफी क्रेज दिखा और इसने रिलीज के पहले 24 घंटों में ही 563 मिलियन (56.3 करोड़) व्यूज हासिल कर लिए।
यह भी पढ़े -मोस्ट अवेडेट 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर के VFX नहीं आए फैंस को पसंद, भारतीय फैंस बोले- 'रामायण' के विजुअल्स ज्यादा दमदार
फिल्म स्टार कास्ट
बता दें कि, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं। फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। खास बात ये है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है। फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
Created On :  
