Diljit Dosanjh Bengaluru Concert: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी? सुरक्षा एजेंसी हुईं सतर्क, एफआईआर दर्ज

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी? सुरक्षा एजेंसी हुईं सतर्क, एफआईआर दर्ज
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सिंगर ने गुजरात के अहमदाबाद में परफॉर्म किया। अब जल्द ही वे बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। मगर, इससे पहले सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सिंगर ने गुजरात के अहमदाबाद में परफॉर्म किया। अब जल्द ही वे बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। मगर, इससे पहले सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले कथित तौर पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिलजीत दोसांझ के बंगलूरू में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान IED बम ब्लास्ट का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसे भेजने के आरोप में अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि सिंगर का कॉन्सर्ट 29 नवंबर को मदावरा के NICE ग्राउंड्स में होना है।

ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लिखा

धमकीभरा यह ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को मिला है। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। साथ ही 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है। इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसी एलर्ट पर हैं। बम धमाके की धमकी के साथ ही कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि वे कॉन्सर्ट में अपने साथ बच्चों को न लेकर आएं। आईफोन पर कॉल का जवाब न दें और मेट्रो से यात्रा न करें।

पुलिस ने क्या कहा?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नॉर्थ CEN क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल अकाउंट के आईपी एड्रेस और ओरिजिन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Created On :  

Tags

Next Story