Jo Bachay Hain Sang Samet Lo Controversy: भारत में बैन हुई फवाद खान की वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो', सरकार ने नेटफ्लिक्स को दी वॉर्निंग

भारत में बैन हुई फवाद खान की वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो, सरकार ने नेटफ्लिक्स को दी वॉर्निंग
पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ 4 दिसंबर को ग्लोबली रिलीज होने वाली है। हालांकि, भारत में इस सीरीज को बैन कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पाकिस्तानी शो जो बचे हैं संग समेट लो चर्चा का विषय बना हुआ है। ये शो रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गया है। बीते दिन ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया था। जिसके बाद शो को इंडिया में बैन करने की मांग तेजी से उठ रही थी। अब खबरें आ रही है कि, सीरीज को इंडिया में बैन कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को चेतावनी देते हुए 8 मई 2025 को जारी की गई अपनी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने को कहा है. इस एडवाइजरी के तहत पाकिस्तान में बनी किसी भी फिल्म या वेब सीरीज को भारत में स्ट्रीम नहीं किया जा सकता।

सरकार ने वादा किया याद

मंत्रालय को हाल ही में ऐसी शिकायतें मिली थीं कि ये पाकिस्तानी सीरीज भारत में रिलीज हो सकती है, जिसके बाद सरकार ने नेटफ्लिक्स को जून 2025 में किए गए उसके उसी वादे की याद दिलाई है, जिसमें प्लेटफॉर्म ने भारत में कोई भी पाकिस्तानी कंटेंट उपलब्ध न कराने का भरोसा दिया था।

भारत में नहीं दिखाया जाएगा पाक कंटेंट

मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वो जून में किए गए अपने वादे पर कायम रहे और पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में उपलब्ध न कराए। बता दें कि ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पहली नेटफ्लिक्स की ओरिजनल पाकिस्तानी वेब सीरीज है। ये सीरीज ग्लोबली 4 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। सीरीज दुनिया भर के 191 देशों में उपलब्ध दिखाई जाएगी। हालांकि, अब भारत में सीरीज नहीं दिखाई जाएगी। इस सीरीज को लेकर काफी विवाद था। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर इसपर बैन लगाने की मांग की थी।

यह भी पढ़े -इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर, मानव कौल- वीर दास का भी रहा जलवा

सीरीज स्टार कास्ट

बता दें कि 'जो बचे हैं संग समेट लो' फरहत इश्तियाक के इसी नाम के चर्चित उर्दू उपन्यास पर आधारित है। सीरीज में फवाद खान और माहिरा खान के अलावा हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी और इकरा अजीज जैसे पाकिस्तानी कलाकार नजर आएंगे। सीरीज में तीन पीढ़ियों के बीच फैली, छह प्रेम कहानियां हैं।

Created On :  

Tags

Next Story