Amitabh Bachchan Bungalows: बम की धमकी के बाद चर्चा में आया बिग बी का जलसा, करोड़ों में है बिग बी के 3 बंगलों की कीमत, किसके नाम है कौन सा बंगला, किस में रहती है बच्चन फैमिली?

बम की धमकी के बाद चर्चा में आया बिग बी का जलसा, करोड़ों में है बिग बी के 3 बंगलों की कीमत, किसके नाम है कौन सा बंगला, किस में रहती है बच्चन फैमिली?
मुंबई में अमिताभ बच्चन के तीन आलीशान बंगले प्रतीक्षा, जलसा और जनक हैं। जानिए इन बंगलों की खासियत, कीमत, शानदार इंटीरियर और इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच मुंबई में एक धमकी भरे ईमेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस ईमेल में शहर के मेयर, BMC कार्यालय और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर चर्चा में हैं। क्या आप जानते हैं कि बिग बी के मुंबई में कितने बंगले हैं और उनकी कीमत कितनी है? दरअसल, अमिताभ बच्चन के जुहू इलाके में तीन प्रमुख बंगले हैं- प्रतीक्षा, जलसा और जनक। इन तीनों की अपनी अलग पहचान और खासियत है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

प्रतीक्षा

अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन की सहमति के बाद विठ्ठल नगर सहकारी हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में बने अपने जुहू वाले बंगले ‘प्रतीक्षा’ को अपनी बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट किया था। प्रतीक्षा बंगला दो जमीनों पर बना हुआ है। जिसमें से 9 हजार 585 स्क्वायर फुट जमीन की मालिक कंबाइंड रूप से जया बच्चन हैं। वहीं 7 हजार 255 स्क्वायर फीट के प्लॉट का मालिकाना हक अमिताभ के पास है। वहीं 16,840 वर्ग फीट में बने इस बंगले की कीमत 50.63 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने इस घर का नाम प्रतीक्षा रखा था। इस बंगले को देने के बाद बिग बी जलसा में रहते हैं। बिग बी का ये घर भी किसी महल से कम नहीं है।

जलसा की कीमत करोड़ो में

अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 100 से 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के हिट होने पर दिया था। ये वो बंगला है जहां दो दशकों से अधिक समय से बच्चन परिवार रह रहा है। यह भारत के सबसे महंगे घरों में भी आता है। पिछले 35 सालों से हजारों लोग हर रविवार को उनके के घर के बाहर फूल और उपहार लिए खड़े रहते हैं। आज जलसा इसी कारण से मुंबई में काफी प्रसिद्ध जगह है।

प्राइवेट स्टडी रुम, जिम से लेकर स्टूडियो तक हर चीज से है लेस

जलसा बंगले के फ्लोर से लेकर छत तक एक शानदार विला, शानदार झूमर, ऑर्टपीस और आलीशान कालीन से सजा अमिताभ बच्चन का घर काफी लग्जीरियस और शानदार है। इस घर में बिग बी और अभिषेक दोनों के लिए दो प्राइवेट स्टडी रुम हैं, एक जिम है, और एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है जहाँ अमिताभ बच्चन अपना बहुत समय बिताते हैं। घर में एक हरा-भरा शानदार बगीचा भी है। इसके अलावा दीवारों को कई तहर के आर्टफैक्ट से सजाया गया है वहीं छत को झूमरों से सजाया गया है, जिसमें सीटिंग एरिया काफी शानदार है।

करोड़ों की पेंटिंग्स से सजा है बंगला

इस तस्वीर में आपको नीले रंग के बैकग्राउंड के साथ बैल की पेंटिंग देखने को मिल जाएगी। ये पेंटिंग की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये की है जोकि अमिताभ बच्चन के घर के अंदर शक्ति और गति का प्रतीक है। इस पेंटिंग को मंजीत बावा (1941-2008) ने बनाया था। इसके अलावा पोर्च के पास तंजौर की एक पेंटिंग भी शानदार है। इसमें देवी-देवताओं के साथ-साथ रामायण तथा महाभारत के दृश्यों को दर्शाया गया है। यह एक चमकदार, शाही आर्टवर्क है जिसे काले रंग में बनाया गया है और इसमें इसमें हमे साउथ इंडियन आर्ट की झलक देखने को मिलती है।

जनक भी है बेहस खास

जनक बंगला जलसा के पास स्थित है। प्रतीक्षा और जलसा की तरह यह परिवार का रहने वाला घर नहीं है, बल्कि अमिताभ बच्चन के कामकाज से जुड़ा है। यहां उनका ऑफिस है। इस बंगले में जिम की सुविधा भी बताई जाती है। इसे साल 2004 में खरीदा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस बंगले का इस्तेमाल बच्चन परिवार रहने के बजाय ऑफिस और मीटिंग्स के लिए करता है।

Created On :  

Tags

Next Story