Koffee with Karan 9: कॉफी विद करण 9 में ट्विंकल ने लगाई अक्षय कुमार की क्लास, फ्री में शो करने पर भी कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

कॉफी विद करण 9 में ट्विंकल ने लगाई अक्षय कुमार की क्लास, फ्री में शो करने पर भी कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 9' इन दिनों चर्चा में है। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में इस बार अक्षय कुमार और भोजपुरी स्टार रवि किशन नजर आए। शो के दौरान दोनों ने खूब मस्ती-मजाक किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 9' इन दिनों चर्चा में है। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में इस बार अक्षय कुमार और भोजपुरी स्टार रवि किशन नजर आए। शो के दौरान दोनों ने खूब मस्ती-मजाक किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं, अक्षय ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन कर उनसे बात की, लेकिन ट्विंकल ने फोन उठाते ही अक्षय की शिकायतों का पिटारा खोल दिया। सुबह 6 बजे भजन बजाने, जोर-जोर से गाने और बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ने को लेकर ट्विंकल ने अक्षय को खूब सुनाया। इतना ही नहीं, शो में बिना फीस के आने पर भी एक्ट्रेस ने मजेदार तंज कसा।

क्या बोलीं ट्विंकल खन्ना?

शो के दौरान अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को फोन किया और स्पीकर पर बात करने लगे। फोन उठाते ही ट्विंकल ने कहा कि वह पिछली रात ठीक से सो नहीं पाई थीं और अक्षय ने सुबह जल्दी भजन बजाकर उनकी नींद खराब कर दी। उन्होंने अक्षय के गाने पर भी चुटकी ली। ट्विंकल ने कहा, 'मैं पिछली रात मुश्किल से सो पाई थी। फिर तुमने सुबह-सुबह मुझे उठा दिया। आखिर सुबह 6 बजे कौन भजन बजाता है? और ऊपर से तुम उससे भी तेज गाने लगते हो, जैसे तुम अनूप जलोटा हो। मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है कि कम से कम बाथरूम का दरवाजा ठीक से बंद किया करो।'

ट्विंकल ने कसा तंज

इसके बाद ट्विंकल ने अक्षय से पूछा कि वह कहां हैं। अक्षय ने बताया कि वह 'कॉफी विद करण' की शूटिंग कर रहे हैं। ट्विंकल ने कहा कि हाल ही में उनकी करण जौहर से बात हुई थी और करण ने उन्हें इस एपिसोड में रैपिड फायर राउंड जज करने के लिए बुलाया था। जब ट्विंकल को पता चला कि अक्षय शो में बिना फीस लिए आए हैं, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, 'लेकिन मुझे नहीं पता था कि तुम आज शो कर रहे हो। ओह, तुम यह शो फ्री में कर रहे हो। मैं हैरान हूं।' इस पर करण जौहर भी मजाक में बोले, 'अच्छा, क्या तुम हर चीज के लिए पैसे चाहती हो?'

रवि किशन ने सिखाया अक्षय को हुक स्टेप

शो में अक्षय कुमार और रवि किशन के बीच भी खूब मजेदार बातचीत हुई। रवि किशन ने अक्षय को अपना वायरल हुक स्टेप सिखाया, जिसमें उनका खास स्वैग वाला वॉक शामिल है। दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती की।

Created On :  

Tags

Next Story