Advance Booking Collection: आयुष्मान-शरवरी की फिल्म ये प्रेम मोल लिया ने दी इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' को टक्कर, कमाए इतने करोड़

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कल फ्राइडे 27 नबंवर को को बड़े स्टार्स की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही है। लंबे समय के बाद सूरज बड़जात्या अपनी नई फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' लेकर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। इस मूवी में आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म रिलीज से पहले ही टिकटों की बिक्री के मामले में अच्छी शुरुआत करती दिख रही है। वहीं फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' भी फिल्म को टक्कर दे रही है।
यह भी पढ़े -एमी अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट जारी, बेस्ट ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक इन प्रोजेक्ट्स ने मारी बाजी, खाली हाथ लौटा भारत
ये प्रेम मोल लिया' की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' की कुल एडवांस बुकिंग 5.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 2.82 करोड़ रुपये रह जाता है। फिल्म के लिए देशभर में 928 सिनेमाघरों के 13,527 शो में बुकिंग दर्ज की गई है, जो 254 शहरों तक फैली हुई है।
विदेशों में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भारत के अलावा फिल्म को विदेशी बाजारों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स की तरफ से साझा किए गए पोस्टर के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' ने विदेशों में एडवांस बुकिंग के जरिए 92.54 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, रिलीज से दो दिन पहले तक विदेशी बाजारों में 7 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
'गनमास्टर जी9' से होगा मुकाबला
27 नवंबर को सिनेमाघरों में 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। 'गनमास्टर जी9' ने 26 नवंबर दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक सीटों समेत 5.37 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। फिल्म के करीब 2.48 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों को हटाने पर इसकी एडवांस बुकिंग 2.97 करोड़ रुपये और टिकटों की संख्या 1.57 लाख है।
Created On :  

