Raihan Vadra Engagement: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानें कौन होने वाली हैं वाड्रा परिवार की बहू?

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानें कौन होने वाली हैं वाड्रा परिवार की बहू?
रेहान वाड्रा अवीवा बेग को सात साल से डेट कर रहे थे और उनको हाल ही में प्रपोज किया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि प्रियंका गांधी के घर की बहू कौन बनेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और इंडस्ट्रियलिस्ट रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा सात साल से अवीवा बेग को डेट कर रहे थे। साथ ही उन्होंने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया है। अवीवा ने भी प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर भी अपनी सहमति जता दी है। जानकारी के मुताबिक, अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है।

कब होगी दोनों की शादी?

रेहान और अवीवा की शादी की तारीख पर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की शादी से जुड़ा फैसला परिवार वाले ही करेंगे और दोनों ही परिवार वालों के अनुसार होगा।

कौन हैं अवीवा बेग?

बता दें, अवीवा बेग एक फोटोग्राफर हैं। बीते पांच सालों से अवीवा बेग ने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। साल 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ भी 'यू कैनॉट मिस दिस' एग्जिबिशन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा भी कई एग्जिबिशंस में उनका काम दिखा है। इसके पहले साल 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित 'द इल्यूजरी वर्ल्ड' जैसे कई एग्जिबिशंस में अपना काम पेश किया है। बता दें, अवीवा एक पेशेवर फोटोग्राफर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। जानकारी के मुताबिक, अवीवा का मुख्य उद्देश्य अपनी फोटोग्राफी की मदद से सामाजिक मुद्दों को उठाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्लेयर

बता दें, अवीवा बेग एक नेशनल फुटबॉल प्लेयर भी हैं। प्रकृति से गहरा लगाव है इसलिए वे अक्सर कैमरा लेकर जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तान की ट्रिप्स पर जाती हैं।

Created On :   30 Dec 2025 12:12 PM IST

Tags

Next Story