CJP के दो नेताओं को जमानत: शाहरुख खान की फिल्म के सीन से दीपके ने जताई खुशी, रिहाई के बाद सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को जमानत मिल गई है। इसके बाद पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों कार्यकर्ता 14 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में थे। इसके बाद आज बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत की ओर से उनको रिहा किया गया है। इस आदेश के बाद सौरव दास का कहना है, "सच्चाई की जीत हुई है। सत्यमेव जयते।"
जमानत के दस्तावेज किए जमा
गौरतलब है कि दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 अक्टूबर को जंतर-मंतर के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के मामले में यह फैसला लिया था। बुधवार को दोनों सीजेपी सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जमानतदारों के डॉक्यूमेंट भी जमा कराए गए। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया।
यह भी पढ़े -कॉकरोच जनता पार्टी की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास और आशुतोष रांका का केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, इस आधार पर होगी जांच
रिहाई के बाद दीपके का इमोशनल पोस्ट
वहीं, दोनों कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' के एक इमोशनल सीन की क्लिप है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे भाई अब आजाद हैं।'
Created On :   21 Oct 2026 9:47 PM IST














