GRAP 1 in Delhi: प्रदूषण की चादर से ढकी दिल्ली, राजधानी में लागू हुईं GRAP-1 की पाबंदियां, AQI पहुंचा 300 के करीब

प्रदूषण की चादर से ढकी दिल्ली, राजधानी में लागू हुईं GRAP-1 की पाबंदियां, AQI पहुंचा 300 के करीब
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा बदतर होने की कगार पर आ गई है। दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण के गिरते स्तर को देखते हुए GRAP-1 की पाबंदियां लागू की गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा बदतर होने की कगार पर आ गई है। दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण के गिरते स्तर को देखते हुए GRAP-1 की पाबंदियां लागू की गई है। दरअसल, ग्रैप-1 के प्रतिबंध को लागू तब किया जाता है जब एक्यूआई 201 से 300 के बीच होता है। ग्रैप-1 के लागू होने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगा जाती है। वहीं, डीजल जेनेरेटर के उपयोग की अनुमति सिर्फ आपातकालीन स्थिति में की जाती है। ग्रैप-1 के दौरान प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं। सड़की की सफाई नियिमत रूप से की जाती है। जबकि, धूल पर रोक लगाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाता है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन वाली जगहों पर भी सख्त निगरानी रखी जाती है। कचरे का प्रबंधन को भी बेहतर तरीके से किया जाता है।

दिल्ली में बुधवार को 18 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

मालूम हो कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह इस मौसम के औसत से कम है। जबकि, एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 'खराब' श्रेणी में बनी रही। बुधवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 233 दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पालम में न्यूनतम तापमान की बात करें तो यहां 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। जबकि, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 17।7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यह सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के रिज में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0।4 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में यह 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.1 डिग्री कम है।

जानें AQI का पैमाना

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 233 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।

Created On :   21 Oct 2026 5:19 PM IST

Tags

Next Story