Raihan Vadra News: रेहान वाड्रा की शादी को लेकर बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'अब मामा को भी कर लें, तो...'

रेहान वाड्रा की शादी को लेकर बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- अब मामा को भी कर लें, तो...
रेहान वाड्रा की इंगेजमेंट को लेकर बीजेपी नेता सुमित गोदारा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अब मामा राहुल गांधी को भी शादी कर लेनी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की खबरें हर तरफ चल रही हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुमित गोदारा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए प्रतिक्रिया दी है कि अब रेहान के मामा (राहुल गांधी) को भी शादी कर लेनी चाहिए। गोदारा ने कहा है कि अगर राहुल गांधी की शादी हो जाएगी तो वो भी सही से चलने लगेंगे। अभी वे सही नहीं चल रहे हैं। शादी के बाद लेकिन सही से चलेंगे।

किससे होगी रेहान वाड्रा की शादी?

रेहान वाड्रा के संदर्भ से दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी अवीवा बेग से हो रही है। दोनों परिवारों ने एक दूसरे से मुलाकात कर ली है और दोनों ही एक दूसरे का परिवार पसंद भी आया है। रेहान और अवीवा, दोनों ही फोटोग्राफर हैं। लेकिन अब तक इन दावों पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही वाड्रा परिवार ने कोई जानकारी साझा की है।

कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहू?

बता दें, अवीवा बेग एक फोटोग्राफर हैं। बीते पांच सालों से अवीवा बेग ने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। साल 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ भी 'यू कैनॉट मिस दिस' एग्जिबिशन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा भी कई एग्जिबिशंस में उनका काम दिखा है। इसके पहले साल 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित 'द इल्यूजरी वर्ल्ड' जैसे कई एग्जिबिशंस में अपना काम पेश किया है। बता दें, अवीवा एक पेशेवर फोटोग्राफर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। जानकारी के मुताबिक, अवीवा का मुख्य उद्देश्य अपनी फोटोग्राफी की मदद से सामाजिक मुद्दों को उठाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

Created On :   30 Dec 2025 4:47 PM IST

Tags

Next Story