SIR Controversy: 'पुलिस और लाठियों से डरो मत, दिल्ली चलो', राहुल गांधी की छात्रों और विपक्ष से बड़ी अपील, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज

पुलिस और लाठियों से डरो मत, दिल्ली चलो, राहुल गांधी की छात्रों और विपक्ष से बड़ी अपील, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज
राहुल गांधी ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के लिए विपक्षी दलों और छात्रों से अपील की है। प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक की मांग उठेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी दलों और छात्र संगठनों से दिल्ली में होने वाले मार्च में शामिल होने की अपील की है। यह रैली 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी। इंडिया गठबंधन इस प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट की जांच से जुड़ी एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करेगा। राहुल गांधी ने कहा है कि यह किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से बिना डरे इस प्रदर्शन में आने और अपनी आवाज उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़े -'एपस्टीन प्रकरण पर जवाब कब मिलेगा?', हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर जीतू पटवारी ने BJP को घेरा

राहुल गांधी बोले- पुलिस और लाठियों से मत डरो

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से कहा कि वे पुलिस या लाठियों से डरकर पीछे न हटें। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी में ऐसा करने की हिम्मत नहीं होगी। राहुल ने कहा कि संविधान और देश की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मार्च में शामिल होने की अपील की।

छात्रों और विपक्षी दलों को भी बुलाया

राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से भी इस प्रदर्शन में आने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, अगर उन्हें लगता है कि उनकी बात रखने की आजादी और विचारों पर हमला हो रहा है, तो वे इस मार्च में शामिल हो सकते हैं। राहुल के मुताबिक, यह प्रदर्शन देश के लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों के लिए है।

इंडिया गठबंधन की क्या हैं मांगें?

आपको बता दें कि, इंडिया गठबंधन ने इस प्रदर्शन के लिए दो मुख्य मांगें रखी हैं। पहली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। दूसरी, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। इसी मुद्दे पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होगी। इससे पहले 30 अक्टूबर को विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनता का महाभियोग लाने का ऐलान भी किया है।

Created On :  

Tags

Next Story