CEC Controversy: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम की तैयारी, खड़गे के आवास पर जुटे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम की तैयारी, खड़गे के आवास पर जुटे विपक्षी नेता
1 नवंबर की रैली से पहले इंडिया गठबंधन का मंथन,कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का भी विरोध कर रहे हैं। इसके लिए विपक्षी गुट सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता शामिल हुए। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले, गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक बैठक की।


JMM सांसद महुआ माजी कहती हैं कल का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। यह निश्चित रूप से सफल होगा, क्योंकि इसमें सांसद, पार्टी नेता, नागरिक समाज के सदस्य, बुद्धिजीवी और सबसे महत्वपूर्ण बात, वे मतदाता शामिल होंगे जिनके नाम वोटिंग लिस्ट से हटा दिए गए हैं। ये सभी लोग अपने विचार रखेंगे, जो लोकतांत्रिक तरीके से एक विरोध प्रदर्शन का रूप होगा।

INDIA गठबंधन की रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों की चिंता पर, वह कहती हैं, "आपने राहुल गांधी का ट्वीट देखा होगा। उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र को बचाने और लोगों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार सच में व्यापारियों के हित में काम करना चाहती है, तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पूरी कर सकती है—और यह विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड के भीतर खत्म हो जाएगा।"

INDIA गठबंधन की रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों की चिंता पर, वह कहती हैं, "आपने राहुल गांधी का ट्वीट देखा होगा। उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र को बचाने और लोगों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार सच में व्यापारियों के हित में काम करना चाहती है, तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पूरी कर सकती है—और यह विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड के भीतर खत्म हो जाएगा।"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार, विपक्षी गठबंधन 30 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली स्थित खड़गे के आवास, 10 राजाजी मार्ग पर ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बैठक के दौरान भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आने से रोकने की कोशिश कर रही है। गोगोई के मुताबिक, विपक्ष जनता के सामने यह मुद्दा उठाना चाहता है कि चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियां कैसे हुईं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का भी विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंकाओं पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर संविधान की भावना का उल्लंघन करने और चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इसके लिए विपक्षी गुट सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story