Delhi News: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता (74) ने मंगलवार रात को नोएडा स्थित अपने आवास पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, उनका शव 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उनके आवास पर छत के पंखे से झूलता मिला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता (74) ने मंगलवार रात को नोएडा स्थित अपने आवास पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, उनका शव 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उनके आवास पर छत के पंखे से झूलता मिला। बता दें, राकेश मेहता दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में करीब तीन साल तक मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा पुलिस को घटनास्थल से कथित रूप से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें राकेश मेहता ने खुदकुशी करने के पीछे मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की वजह बताई।

राकेश मेहता ने की आत्महत्या

मालूम हो कि, शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल के दौरान मेहता तीन साल से अधिक समय तक दिल्ली के मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त रहे थे। वह 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे। उनके कार्यकाल के दौरान 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ था। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहता के पूर्व सहयोगियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार में अलग-अलग पदों पर कार्य किया और वह दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर भी रहे थे।

उन्होंने 2007 में चीफ सेक्रेटरी का पद संभाला और नवंबर 2010 में सेवानिवृत्त हुए। लोधी रोड श्मशान घाट पर सोमवार (7 सितंबर 2026) को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस की डायल 112 से मिली थी जानकारी

पुलिस को इस घटना की खबर डायल-112 के जरिए मिली थी, जिसके तुरंत बाद फेस-2 थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। राकेश मेहता के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। इसके बाद घर के अंदर से उनका शव बरामद किया गया। घटना के समय पूर्व चीफ सेक्रेटरी की पत्नी सुमंती मेहता अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं।

फिलहाल, पुलिस अब मौत की वजहों के बारे में पड़ताल कर रही है। घर से मिले नोट और अन्य सबूतों की भी खंगाले जा रहे है। सुमंती मेहता के बार-बार फोन करने पर रिसीव नहीं किया गया तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ और पुलिस को इस खबर की गई।

Created On :   9 Sept 2026 12:35 AM IST

Tags

Next Story