बिहार सियासत: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा आरोप, जेडीयू को तोड़ना चाहती थी आरजेडी

  • डिप्टी सीएम सम्राट का बड़ा आरोप
  • जेडीयू को तोड़ना चाहती थी आरजेडी
  • आरजेडी ने किया बयान पर पलटवार

Shiv Pathak
Update: 2024-01-30 07:21 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से बिहार में चल रही सियासी जंग अब खत्म हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर एक बार फिर से भाजपा के साथ गठबंधन बना लिया है। रविवार को इस्तीफा सौंपने के कुछ ही घंटों बाद नीतीश कुमार ने नौवी बार मुख्यमंत्री पद के लिए शतथ ग्रहण किया। जबकि भाजपा नेता सम्राट चौधरी प्रदेश के नए डिप्टी सीएम बने हैं। इस बीच अपना पद संभालते ही सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल यानि कि आरजेडी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सम्राट चौधरी का बड़ा आरोप

दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सम्राट चौधरी ने कहा, "याद कीजिए कि आरजेडी नेताओं और पदाधिकारियों की तरफ से क्या कहा जा रहा था। महागठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी वे कहते थे कि जेडीयू 2024 तक खत्म हो जाएगी। लोकतंत्र शर्मिंदा हो गया और जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी।"

भाजपा गठबंधन से वापसी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी की भाजपा में वापसी के बारे में भी बात की। चौधरी ने कहा, "जेडीयू ने हमारे सामने प्रस्ताव रखा कि भाजपा नई सरकार बनाने में हमारा समर्थन करे। उनके नेता पूर्व जेडीयू मंत्री संजय कुमार झा प्रस्ताव लेकर हमारे पास आए थे।"

आरजेडी ने किया पलटवार

सम्राट चौधरी के इस बड़े आरोप पर आरजेडी ने करारा जवाब दिया है। उनके प्रवक्ता चित्तरंजन गगन कहा, "जब 2022 में नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ी थी, तब उन्होंने भाजपा पर जेडीयू तोड़ने के आरोप लगाए थे। अब वे आरजेडी पर आरोप लगा रहे हैं। हमारी पार्टी जनादेश में भरोसा करती है। भाजपा अपने साथी दलों के विधायकों को हथियाने का प्रयास करती है।"

Tags:    

Similar News