लोकसभा चुनाव 2024: समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सदस्यता

  • यादव समाज में अपना प्रभाव रखने वाले कंधी यादव
  • समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में गिनती
  • यादव समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

ANAND VANI
Update: 2024-04-24 04:00 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और यादव समाज में अपना प्रभाव रखने वाले कंधी यादव गत दिवस एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री यादव के साथ लगभग एक सैकड़ा यादव समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कंधी यादव से चर्चा की गई तब उन्होंने बताया कि मैं समाजवादी पार्टी में घुटन महसूस कर रहा था और मुझे जैसे ही मौका लगा मैंने तुरंत रामकाज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि मैं धन्य हो गया कि मैं अब बड़े उत्सव के साथ रामलला की खुशियां मना पाऊंगा। मैं सनातनी हूं और गर्व के साथ अब जय श्रीराम कह सकता हूं जिन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की उनमें मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी हरिराम लखेरा, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव नगर अध्यक्ष शामिल रहे।

  

Tags:    

Similar News