लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में एक मात्र लोकसभा सीट बस्तर पर मतदान जारी, चुनाव आयोग ने की खास व्यवस्था

    ANAND VANI
    Update: 2024-04-19 03:49 GMT

    डिजिटल डेस्क, रायपुर।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में एक मात्र बस्तर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरु हो गई थी। मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। वोटर्र वोट डालने के लिए सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। आपको बता दें छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र  में 8 विधानसभा आते हैं। इनमें से 6 विधानसभाओं में 7 बजे से 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि दो में सुबह 7 से 5 बजे तक  मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतदाताओं लिए खास व्यवस्था की हैं।

    बस्तर से बीजेपी उम्मीदवार महेश कश्यप ने लाइन में खड़ा होकर वोट डाला। कांग्रेस से कवासी लखमा चुनावी मैदान में है।

     

    वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव ने शांति नगर स्कूल पोलिंग बूथ पर परिवार समेत मतदान किया।

     चित्रकोट से विधायक वियाक गोयल ने मतदान किया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 196 संवेदनशील पोलिंग बूथ बनाए गए है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पिछले एक सप्ताह से 60 हजार जवान तैनात हैं। बस्तर लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या सात लाख 746 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 71 हजार 679 हैं। वहीं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 52 है। इसमें 18 से 19 साल के मतदाताओं को संख्या 47 हजार 10 है, दिव्यांग 12 हजार 703, 85 प्लस तीन हजार 487 और 100 प्लस मतदाताओं की संख्या 119 है

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज छत्तीसगढ़ की बस्तर समेत 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डालना शुरु हो गया है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 35.67 लाख हैं,20 से 29 साल की उम्र के मतदाआपकताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। 

    Tags:    

    Similar News