लोकसभा चुनाव 2024: केजरीवाल ने दिल्ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के दिए संकेत, क्या आम चुनाव से पहले ही टूट जाएगी इंडिया गठबंधन?

  • केजरीवाल ने दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए संकेत
  • केजरीवाल ने पहले ही पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया
  • कुछ दिन बाद देश में है लोकसभा चुनाव

Dablu Kumar
Update: 2024-02-11 11:44 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारियां तेज कर दी है। 'आप' सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि वो सभी सात सीटें आम आदमी पार्टी को देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब के बाद दिल्ली में भी केजरीवाल अकेले चुनाव लड़ेंगे। बीते ही केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

बता दें कि, केजरीवाल की पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इससे पहले कांग्रेस और 'आप' में दिल्ली और पंजाब पर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि, अभी तक इन दोनों पार्टियों की ओर से अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि सीट शेयरिंग की चर्चा को लेकर 'आप' और कांग्रेस की दो बार बैठक हो चुकी है। जिसके बाद भी दोनों राज्यों को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है।

पिछले चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी को पर भी निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की झांकी नहीं निकलने दी। बीजेपी को डर है कि अगर आप ने इतना काम कर दिया तो उन्हें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। 

पंजाब में भी दोनों पार्टियों के बीच तनातनी

पंजाब में 'आप' और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ने का विरोध बहुत पहले से कर रहे थे। इंडिया गठबंधन में 'आप' के शामिल होने के बावजूद भी सीएम भगवंत मान पंजाब में कांग्रेस पर हमलावर दिख रहे हैं। इस साल की शुरुआत में भगवंत मान ने "एक थी कांग्रेस" का बयान दिया था। जो कि काफी चर्चा में रहा।

इन राज्यों में भी कांग्रेस को लगेगा झटका

इधर, असम और गुजरात समेत कुछ राज्यों में भी 'आप' ने कांग्रेस के साथ कुछ सीटों पर गठबंधन नहीं करने के संकेत दिए हैं। पिछले ही दिन 'आप' ने असम में अपने तीन उम्मीदवार को उतारने की मांग की थीं। 'आप' ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि इंडिया गठबंधन इसको स्वीकार करते हुए असम की तीन लोकसभा सीटें 'आप' को दे दी जाएंगी।'

 

Tags:    

Similar News