लोकसभा चुनाव 2024: जानिए पहले चुनाव से लेकर अब तक राहुल गांधी की संपत्ति कितनी बढ़ी, आमदनी का क्या है जरिया?

  • 2004 में पहली बार सांसद बनें राहुल गांधी
  • 2019 में केरल के वायनाड से जीता था चुनाव
  • वेतन से लेकर रॉयल्टी और शेयर मार्केट से आता है पैसा

ANAND VANI
Update: 2024-04-03 13:19 GMT

डिजिटल डेस्क, वायनाड। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नामांकन फॉर्म भर दिया है। गांधी वायनाड सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले भी गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव वायनाड से जीता था। आपको बता दें राहुल गांधी ने 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। उस समय उनकी कुल संपत्ति 55 लाख रुपए थी। 2004 में 55 लाख की कुल संपत्ति वाले राहुल अब हर साल एक करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। 2004 से राहुल गांधी के बढ़ते कद के साथ उनकी आमदनी भी लगातार बढ़ रही है। इस समय राहुल गांधी विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा हैं। 

2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये थी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में उन्होंने एक करोड़ 11 लाख की कमाई की थी। उनकी कुल चल संपत्ति 5.8 करोड़ रुपए की है, जबकि अचल संपत्ति की कीमत 2019 में 7.93 करोड़ रुपए थी।

कहां से आते है रुपए?

बतौर सांसद राहुल गांधी को एक लाख रुपए वेतन मिलता है। 2004 से वो लगातार सांसद है। वेतन के साथ कई तरह के भत्ते और सांसद रहने के लिए 25000 रुपए की पेंशन भी मिलती है। इसके अलावा रॉयल्टी, किराए और बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज से भी उनकी कमाई होती है। शेयर के डिविडेंट और म्यूचुअल फंड भी उनकी आय का जरिया हैं।

आपको बता दें राहुल गांधी पहली बार अमेठी से चुनाव लड़े, 2019 में राहुल गांधी अब वायनाड से सांसद के रुप में निर्वाचित हुए थे। कद और आमदनी के बढ़ने के बावजूद कांग्रेस और देश के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाने वाले राहुल गांधी के पास अपना घर और अपनी कोई गाड़ी नहीं है। राहुल ने 2019 में चुनाव के दौरान दाखिल अपने हलफनामे में  बताया था कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपए है। उनके ऊपर 72 लाख का लोन भी था। राहुल ने अलग-अलग कंपनियों के बांड, शेयर और डिबेंचर में लगभग 5 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। पोस्ट ऑफिस योजना में भी उनके करीब 40 लाख रुपए जमा हैं। 1 करोड़ रुपए कीमत वाला दिल्ली के महरौली में एक फॉर्म भी है। गुरुग्राम में 9 करोड़ रुपए कीमत वाली एक इमारत है। उनके पास 3 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है।

Tags:    

Similar News