अखिलेश बोले काम और वादों में भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अखिलेश बोले काम और वादों में भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी

IANS News
Update: 2022-03-02 08:31 GMT
अखिलेश बोले काम और वादों में भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी। बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने जौनपुर की शाहगंज विधानसभा सीट पर पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी।

उन्होंने कहा कि आखिरी चरण आपका है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी, उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100 को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है।

कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सभी लोग सपा के पक्ष में मतदान करें। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है। इसके लिए आप सभी को सपा के लिए वोट करना होगा।

उन्होंने कहा कि शाहगंज की भीड़ बता रही है कि प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। कहा कि नौजवानो को रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी का होगा। हमारे बीएड टीईटी वाले लोग अपने बूथ और अपने गांव में साइकिल वाले की मदद करना। उन्होंने कहा कि अब तो कोई समय नहीं बचा। इसी समय का हम लोग इंतजार कर रहे थे।

यह छोटा चुनाव नहीं है। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। इससे देश के राजनिति पर प्रभाव पड़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा उन्हें (भाजपा) अब तो उन्हें नींद नहीं आ रही है। हम परिवार वाले लोग बाबा मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं। भाजपा के लोगों को जौनपुर के लोगों ने मौन कर दिया है। पांचवें चरण में तो भाजपा के लोग शांत हो गए हैं। 6वें चरण में उनकी भाप निकाल देंगे।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News