सुधर रहे हैं गहलोत और पायलट के रिश्ते! पायलट के नाम पर गहलोत ने दिया ऐसा रिएक्शन, अगले चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान की सियासत सुधर रहे हैं गहलोत और पायलट के रिश्ते! पायलट के नाम पर गहलोत ने दिया ऐसा रिएक्शन, अगले चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-13 14:09 GMT
सुधर रहे हैं गहलोत और पायलट के रिश्ते! पायलट के नाम पर गहलोत ने दिया ऐसा रिएक्शन, अगले चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने-अपने दावे कर रही हैं। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू में सचिन पायलट से तनातनी को लेकर बात की है। जिसमें वह साफ इन बातों को नकारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में मजबूत बताया। गहलोत ने पार्टी में हो रही गुटबाजी पर भी जवाब दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम मोदी को पुराने बजट पढ़े जाने पर सवाल उठाने को लेकर भी जवाब दिया। 

सारे नेता मिलकर काम करेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि, राजस्थान कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस की नीति है सबको साथ में लेकर चलना। पायलट को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि सभी पार्टी के नेता एक होकर विधानसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में खड़े होंगे। जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुटबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है बल्कि भाजपा में गुटबाजी है। प्रदेश की भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

पीएम मोदी पर क्या बोला

इंटरव्यू के दौरान गहलोत ने साल 2020 को याद करते हुए कहा कि अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार गिराने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन वो असफल रहे। वहीं पीएम मोदी ने हाल ही में गहलोत द्वारा पिछला बजट पढ़ने को लेकर निशाना साधा था। इस मुद्दे को लेकर जब सवाल पूछा गया तो गहलोत ने कहा कि शायद वह वित्त मंत्री नहीं रहे होंगे। इसी वजह से उन्होंने ऐसी टिप्पणी की। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा कि बजट की कॉपी को पांच से छह बार पढ़ा जाता है। इस प्रकार की बात पीएम को शोभा नहीं देता है।

मामले को तुल दे रही है भाजपा

अशोक गहलोत ने कहा कि अब इस पूरे मामले को भाजपा तुल देना चाहती है ताकि वोट पाया जा सके। लेकिन उसे मालूम होना चाहिए कि वह राज्य में कमजोर पार्टी है और एक बार फिर प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा जताएगी।

साथ में दिखेंगे पायलट और सचिन

हालांकि, सचिन पायलट को लेकर गहलोत ने जो बयान दिया है अब देखना होगा कि उनके तरफ से क्या कहा जाता है। क्या सारे शिकवे गिले भुला कर दोनों नेता आपस में मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे या महज दिखवा भर रह जाएगा।


 

Tags:    

Similar News