बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब

ANAND VANI
Update: 2022-01-17 09:01 GMT
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब
हाईलाइट
  • लड़ना नहीं पढ़ना है लड़की

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  कोरोना महामारी के बीच यूपी की सियासत में मारामारी मची हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे का जवाब देते हुए मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहों सांसद वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए एक सकारात्मक नारा दिया है। प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के जवाब में मप्र बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कांग्रेस की रणनीति है डिवीजन करो और लड़ाओ, कांग्रेस लड़ने की बात करती है। बेटी है तो लड़ सकती है कि जगह भारतीय जनता पार्टी लड़ने की जगह पढ़ने की बात करती है।  बीजेपी सांसद ने कहा कि लड़की है तो पढ़ सकती है। यही बीजेपी की सोच है।  

सांसद वीडी शर्मा के मुताबिक केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है 

मुझे गर्व है मध्य प्रदेश की सरकार पर बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण रेश्यो बदला है, सामाजिक परिवर्तन हुआ है, ये काम बीजेपी सरकार करती है, वे लड़ाने का काम करते हैं।  कांग्रेस पर बरसते हुए  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रूके उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर  निवेदन  किया है कि बेटियों को पढ़ने दो। देश के लिए काम करने दो।  लड़ने की बात मत करो

Tags:    

Similar News