कांग्रेस ने जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर बोला हमला

नई दिल्ली कांग्रेस ने जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर बोला हमला

IANS News
Update: 2022-04-21 07:00 GMT
कांग्रेस ने जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर बोला हमला
हाईलाइट
  • गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की और इसे गैरकानूनी बताया।

मेवाणी को असम पुलिस ने बुधवार को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें असम ले गई। एक बयान में के.सी. वेणुगोपाल ने कहा : असम पुलिस द्वारा आधी रात को जिग्नेश मेवाणी की गैरकानूनी और असंवैधानिक गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही का नया सबूत है।

उन्होंने कहा, किसी जनप्रतिनिधि की इस तरह की गिरफ्तारी ये बताती है कि भाजपा को आलोचनाओं से कितना डर लगता है। ये हमारे लोकतंत्र की नींव पर भी हमला करती है। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट किया: वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तक हमारे साथ प्राथमिकी की प्रति साझा नहीं की है। हमें उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों के बारे में बताया गया है। आज रात उन्हें असल ले जाए जाने की संभावना है।

 

 (आईएएनएस)

Tags:    

Similar News