कांग्रेस ने दलित वोटरों को लुभाने के लिए पूर्व सांसद उदित राज को दी बड़ी कमान

विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस ने दलित वोटरों को लुभाने के लिए पूर्व सांसद उदित राज को दी बड़ी कमान

IANS News
Update: 2021-11-14 19:00 GMT
कांग्रेस ने दलित वोटरों को लुभाने के लिए पूर्व सांसद उदित राज को दी बड़ी कमान
हाईलाइट
  • कांग्रेस का 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पूर्व सांसद उदित राज को तत्काल प्रभाव से असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व नौकरशाह उदित राज भाजपा के सांसद थे, लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

दलित नेता की नियुक्ति पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण है, जिनमें पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दलितों की अच्छी खासी आबादी है। कांग्रेस महंगाई के विरोध में 14 नवंबर से 29 नवंबर तक 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान शुरू कर रही है।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News