पीएम मोदी की ओर से तिरंगा डीपी लगाए जाने की अपील पर कांग्रेस का तंज, लगाई नेहरू की खास फोटो, जानें इसके पीछे की वजह 

आजादी का अमृत महोत्सव-2022 पीएम मोदी की ओर से तिरंगा डीपी लगाए जाने की अपील पर कांग्रेस का तंज, लगाई नेहरू की खास फोटो, जानें इसके पीछे की वजह 

Anupam Tiwari
Update: 2022-08-03 14:48 GMT
पीएम मोदी की ओर से तिरंगा डीपी लगाए जाने की अपील पर कांग्रेस का तंज, लगाई नेहरू की खास फोटो, जानें इसके पीछे की वजह 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोगों से अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। इस अपील के बाद से लोग अपनी डीपी में तिरंगा लगा रहे है।

खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाया है। पीएम की इस अपील के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी को बदल कर तिरंगे से जुड़ी पिक्चर लगाई है, जिसमे पंडित नेहरू भी दिखाई दे रहे है। कांग्रेस का यह प्रतिक्रिया बीजेपी पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।  

प्रोफाइल फोटो में इस तरह दिख रहे हैं पूर्व पीएम नेहरू

दरअसल कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर नेहरू का तिरंगा हाथ में लिए हुए फोटो लगाई है। राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी DP में फोटो के तौर पर यही पिक का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद राजनीति गर्म हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस नेहरू का प्रोफाइल फोटो लगाकर आजादी के 75 सालों को पंडित नेहरू की विरासत से जोड़कर भाजपा को जवाब दे रही है। 

गौरतलब है कि देश में भाजपा की सरकार आने के बाद बीजेपी हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को घेरती रहती है। खासकर आजादी के बाद लिए गए फैसलों को लेकर बीजेपी नेहरू पर हमलावर रहती है। यहां तक कि खुद प्रधानमंत्री मोदी भी अपने भाषणों के माध्यम से नेहरू पर निशाना साधते रहते है, इसके जवाब में कांग्रेस आजादी के बाद नेहरू के दूरदर्शी विजन की बदौलत ही देश को आईआईटी, आईआईएम, एम्स और तमाम सरकारी नवरत्न कंपनियां मिलने का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेरने का काम करती है। 

इस वजह से नेहरू की फोटो लगाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस का मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर कांग्रेस के यह प्रोफाइल पिक चुनने का कारण बताया "साल 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था कि एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है, जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए, देशवासियों ने ऐसा ही किया।

जयराम रमेश ने आगे संघ पर निशाना साधते हुए कहा, "हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की DP लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?

 

 

Tags:    

Similar News