दिल्ली चुनाव: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे

दिल्ली चुनाव: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-23 07:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी मैदान में उतरकर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। चुनाव में नई दिल्ली सीट हाईप्रोफाइल बन गई हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार यहां से मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ 87 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। ज्यादा नॉमिनेशन फाइल होने के कारण सीएम केजरीवाल को 5 घंटे से ज्यादा इंतजार भी करना पड़ा था। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: स्मृति ईरानी पर भाजपा को ज्यादा भरोसा, ज्यादा रैलियां कराना चाहती है पार्टी

तीसरी बार मैदान में उतरे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो बार नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़े हैं। दोनों बार ही उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले चुनाव में उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराया था। वहीं 2015 के चुनाव में केजरीवाल ने 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। 

Delhi election 2020: विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता, इनपर लगाएंगे दांव!

सुनील यादव और रोमेश सभरवाल देंगे टक्कर
अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए भाजपा ने सुनील यादव को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होंगे और नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को होगा। 
 

Tags:    

Similar News