डींगे हांकने के तंज के बाद चुपचाप काम करना पसंद के साथ ट्विटर पर हिमंत बिस्वा सरमा का काउंटर अटैक, स्कूलों की नई तस्वीर के साथ आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर फिर साधा निशाना

स्कूलों पर ट्विटर वॉर डींगे हांकने के तंज के बाद चुपचाप काम करना पसंद के साथ ट्विटर पर हिमंत बिस्वा सरमा का काउंटर अटैक, स्कूलों की नई तस्वीर के साथ आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर फिर साधा निशाना

Raja Verma
Update: 2022-09-03 12:47 GMT

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच कुछ दिनों से लगातार ट्वीटर वॉर छिड़ा हुआ है। दोनों ही अपने-अपने राज्य का दौरा करने और सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखने के लिए कह रहे हैं। इस ट्वीटर वॉर में दोनों ही राज्यों के नेताओं के बीच भी इसमें शामिल हो गए हैं। इसी बीचहिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षैत्र में किए गए कार्यों को लेकर शनिवार को ट्वीटर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवार को टैग करते एक वीडियो शेयर किया है। 

ट्वीट कर शेयर किया वीडियो

ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा  ""जब तक मजबूर न किया जाए, हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं! इस शैक्षणिक वर्ष में हमने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए 100 माध्यमिक विद्यालय स्थापित किए हैं; पाइपलाइन में 100 और हैं। चाय के बागान असम के सुदूर इलाकों में स्थित हैं। इन बुनियादी ढांचे और प्यारे बच्चों को देखें।""

वीडियो में किया दावा

हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा किए गए ट्वीट मे दावा किया गया है कि असम के 44,521 सरकारी स्कूलों में दो लाख से अधिक शिक्षक 65 लाख से अधिक छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। असम में एक मजबूत शिक्षा प्रणाली है। कुल 1.18 लाख मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता भी राज्य सरकार द्वारा रखे गए हैं। ट्वीट किए गए वीडियो में यह भी बताया गया कि चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए जहां 100 माध्यमिक विद्यालय इस शैक्षणिक सत्र में खोले गए हैं, वहीं 100 अन्य स्कूल तथा 10 कॉलेज खोलने की तैयारी में हैं। अंत में वीडियो में यह भी कहा गया कि  हम चुपचाप गुणवत्ता प्रदान करना पसंद करते हैं!


हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले भी केजरीवाल को टैग करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था ""उत्कृष्टता के लिए हमारी प्रतिबद्धता सर्वोच्च है। हम करते हैं और डींग नहीं मारते। दिल्ली की तुलना में पर्यावरण की दृष्टि से छोटा राज्य होने के बावजूद, असम में 21 अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज/अस्पतालों का निर्माण: 06 पूर्ण; 03 इस वर्ष पूरा किया जाना है।""


 बता दें हिमंत बिस्वा सरमा और केजरीवाल के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली के सीएम ने खराब परिणामों की वजह से असम सरकार द्वारा स्कूलों का विलय किए जाने संबंधी एक खबर के जवाब तंज कसते हुए कहा था कि स्कूलों को बंद करना कोई समाधान नहीं है। 
 

Tags:    

Similar News