अनुचित, अभद्रता, अमर्यादित, असंवेदनशील शब्दों पर सदन ने लगाई लगाम, विपक्षी सांसद मोइत्रा और प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

शब्दों की मर्यादा अनुचित, अभद्रता, अमर्यादित, असंवेदनशील शब्दों पर सदन ने लगाई लगाम, विपक्षी सांसद मोइत्रा और प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

ANAND VANI
Update: 2022-07-14 06:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, आनंद जोनवार। संसद ने कुछ अभद्र, असंवेदनशील,अनुचित शब्दों पर बैन लगा दिए है, जिन्हें सदन में चर्चा के दौरान अब  नहीं बोला जा सकता। दरअसल सदन को नियम 381 के तहत ये अधिकार है कि वह अमर्यादित शब्दों को कार्यवाही से हटा सकती है, उन पर प्रतिबंध लगा सकती हैं। प्रतिबंधों शब्दों को मुख्य समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। 

18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरु

18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले  लोकसभा सचिवालय ने असंसदीय शब्द, 2021 शीर्षक के तहत ऐसे शब्दों एवं वाक्यों का नया संकलन तैयार किया है, जिन्हें असंसदीय अभिव्यक्ति की श्रेणी में रखा गया है।

असंसदीय, अभद्र, असंवेदनशील, अमर्यादित शब्दों पर  नियम 381 के मुताबिक होती है कार्यवाही
लोकसभा में कामकाज की प्रक्रिया एवं आचार के नियम 380 के अनुसार, अगर सदन स्पीकर को लगता है कि कार्यवाही के दौरान सदन में अपमानजनक या असंसदीय या अभद्र या असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, तो सदन प्रमुख सदन की कार्यवाही से उन्हें हटाने का आदेश दे सकता हैं। वहीं, नियम 381 के अनुसार, सदन की कार्यवाही का जो हिस्सा हटाना होता है, उसे चिन्हित करने के बाद कार्यवाही में एक नोट इस तरह से डाला जाता है कि अध्यक्ष के आदेश के मुताबिक इसे हटाया गया।

                           

                            

                              

                               

                              

 सदन में बैन के साथ ही असंसदीय शब्दों में कुछ नए शब्दों को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर  केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं।  

मोइत्रा ट्वीट 
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है , "बैठ जाएं। बैठ जाइये।  प्रेम से बोलिए। लोकसभा और राज्यसभा की नई असंसदीय शब्दों की सूची में संघी शब्द शामिल नहीं है। मूल रूप से सरकार ने विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी शब्दों के इस्तेमाल को रोकने के लिए यह काम किया है। कैसे भाजपा भारत को नष्ट कर रही है और उन पर प्रतिबंध लगा रही है।"


पुराने मीम से प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी पर साधा निशाना
पुराने मीम का जिक्र कर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं। सांसद चतुर्वेदी  ने एक पुराने मीम को ट्वीट करते हुआ लिखा है कि अगर करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या? सिर्फ वाह मोदी जी वाह! यह मीम अब हकीकत सा लगता है!"

Tags:    

Similar News