जानिए 2017 में किस दल की क्या थी स्थिति

विधानसभा चुनाव 2022 जानिए 2017 में किस दल की क्या थी स्थिति

Raja Verma
Update: 2022-03-09 12:45 GMT
जानिए 2017 में किस दल की क्या थी स्थिति
हाईलाइट
  • दस को फैसला

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद अब सबको  10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है। नतीजों को लेकर सभी सत्ता-धारी पार्टियां और विपक्षी पार्टियां सभी अपनी सरकार के आने की बात कर रहे है।   लेकिन किसकी सरकार बनेगी किसकी बदलेगी यह सब तय होगा 10 मार्च को यानी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम पर कैद है। चुनाव नतीजे आए उसके पहले देख लेते  है राज्यों में किस पार्टी ने 2017 के चुनाव में कितनी सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा 

 403 सीटों वाली उत्तरप्रदेश विधानसभा में 2017 के चुनाव में बीजेपी ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने  योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया। 2022 में भी बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को सीएम चेहरा के रूप में आगे रखकर सरकार के काम के नाम पर वोट मांगा है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सरकार बनाने का दावा कर रहे है।देखिए  2017 में किसे मिली थी कितनी सीट। 

पंजाब विधानसभा 
117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। कांग्रेस जहां सत्ता पर काबिज है वहीं इस चुनाव में बाजेपी और आम आदमी पार्टी भी सरकार बनाने का दावा कर रही है। 2017 के चुनाव में यह थी इनकी स्थिति

उत्तराखंड विधानसभा 
उत्तराखंड राज्य में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी यहां पर आमने सामने है। 2017 में यहां यह थी स्थिति 

गोवा विधानसभा
गोवा की 40 विधानसभा सीट है 2017 में यहां बीजेपी को कांग्रेस से कम सीटें मिली थी  लेकिन फिर भी बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही थी। 2017 में यह थी स्थिति

मणिपुर विधानसभा 
2017 के चुनाव में मणिपुर राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। लेकिन कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 2017 में यह थी स्थिति 


 

Tags:    

Similar News