राज्य, जिला स्तर पर भाजपा मुख्यालय स्थापित करना मोदी का विजन : नड्डा

ऊना राज्य, जिला स्तर पर भाजपा मुख्यालय स्थापित करना मोदी का विजन : नड्डा

IANS News
Update: 2022-10-02 13:30 GMT
राज्य, जिला स्तर पर भाजपा मुख्यालय स्थापित करना मोदी का विजन : नड्डा

डिजिटल डेस्क, ऊना (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को कहा कि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी राज्य और जिला स्तर पर बीजेपी का अपना मुख्यालय हो। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऊना में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि, ये कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने और लागू करने में मदद करेगा। आगे उन्होंने बताया, पीएम मोदी ने 2014 में फैसला लिया था कि पूरे देश में 512 कार्यालय बनाए जाएंगे। इनमें से 235 कार्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं और शेष कार्यालयों में काम चल रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक अलग और स्पष्ट विचारधारा वाली राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नड्डा ने कहा कि, भाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 1.34 लाख करोड़ रुपये मुहैया कराए गए। इसी तरह, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों आदि के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। कांग्रेस आज भाई-बहन की पार्टी बन गई है, जिनका अपना कोई आधार नहीं है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 380 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसके उम्मीदवारों ने 370 सीटों पर अपनी जमानत खो दी, साफ है कि देश के लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग भाग्यशाली हैं कि इस पहाड़ी राज्य का एक पार्टी कार्यकर्ता आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता यह सोच भी नहीं सकते थे कि भाजपा का न केवल राज्य में बल्कि जिला स्तर पर भी अपना कार्यालय भवन होगा।

ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्होंने राज्य को कई परियोजनाएं दी हैं। 5 अक्टूबर को बिलासपुर के लुहनू मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि, नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में फिर से जीत दर्ज करने में सफल रही।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News