वसुंधरा राजे को मिला अमित शाह का समर्थन! सियासत में मची खलबली

राजस्थान सियासत वसुंधरा राजे को मिला अमित शाह का समर्थन! सियासत में मची खलबली

Anupam Tiwari
Update: 2021-12-05 13:36 GMT
वसुंधरा राजे को मिला अमित शाह का समर्थन! सियासत में मची खलबली

डिजिटल डेस्क, जयपुर। हाल ही के दिनों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही थी। माना ये जा रहा था कि 5 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में देश के गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं पर वसुंधरा राजे को अनुशासन का  पाठ पढ़ाएंगे। लेकिन उन सभी अटकलों पर विराम लग गया और अमित शाह ने अपने संबोधन में दो बार वसुंधरा राजे का नाम पुकारा। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का नाम भी नहीं लिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि ये जानबूझ कर हुआ या संयोगवश, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

वसुंधरा खेमे में खुशी का माहौल

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को जयपुर में थे। राजस्थान भाजपा के जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मंच पर विराजमान नेताओं के नाम लेने शुरू किए। उन्होंने सिलसिला प्रदेश अध्यक्ष से शुरू किया, लेकिन उनका नाम ही नहीं लिया। इसके बाद अगला नाम उन्होंने वसुंधरा राजे सिंधिया का लिया। उन्होंने कहा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री, यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराजी। अमित शाह के इतना कहते ही हॉल में वसुंधरा समर्थकों के सुर बुलंद हो उठे। जबकि जब अमित शाह प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे थे उस दौरान वहां पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ था। 

वसुंधरा ही होंगी सीएम चेहरा!

आपको बता दें कि हाल ही में वसुंधरा राजे ने धार्मिक यात्रा निकाली थी। जिसको लेकर पार्टी में ही अंदरूनी विरोध हुआ था। यहां तक पार्टी की तरफ से बताया गया था कि इस यात्रा के बारें में किसी को जानकारी नहीं थी। उधर रविवार को अमित शाह का कार्यक्रम था। जिसके बाद से कयास यही लगाए  जा रहे थे कि वसुंधरा राजे व उनके समर्थकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा। लेकिन सभी कयासों पर अब विराम लग गया है। हालांकि अमित शाह जिस तरह से वसुंधरा राजे का नाम लिए है, उससे सियासी पंडितो ने गणित लगाना शुरू कर दिया कि शाह ने वसुंधरा को लेकर सभी आशंकाएं खत्म कर दी है। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में वसुंधरा ही सीएम पद का चेहरा हो सकती है। आपको बता दें कि वसुंधरा राजे जिस तरह से यात्राएं कर जनसमर्थन हासिल कर रही हैं। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं वह सीएम पद के लिए अपने आप को प्रबल दावेदार साबित कर रही हैं। 

गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू

आपको बता दें कि देश के गृहमंत्री अमित शाह जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का उत्साह, उमंग और जोश देखकर मैं विश्वास से कह सकता हूँ कि भ्रष्ट गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और 2023 में दो तिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में मोदी जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मैं आपका आह्वान करने आया हूं कि राजस्थान की इस निकम्मी व भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को मूल (जड़) समेत उखाड़ फेंकें और यहां भाजपा की सरकार बनाएं। शाह ने कहाकि 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है। शाह ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सात साल के अपने कार्यकाल में जनता की भलाई के बहुत कुछ किया है।

 

 

 

Tags:    

Similar News