लोकसभा चुनाव 2024: मुरैना- श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला,बीजेपी बीएसपी और कांग्रेस प्रत्याशियों को किया नजरबंद

  • बवाल से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने उठाा कदम
  • सुबह 9 बजे तक करीब 12.43 फीसदी मतदान
  • कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाए आरोप

ANAND VANI
Update: 2024-05-07 05:22 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। चंबल संभाग की चर्चित मुरैना -श्योपुर संसदीय सीट पर आज मंगलवार 7 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया है, जो शाम 6 बजे चलेहा। हालांकि इस दौरान मतदान केंद्र के अंदर कतार में लगे सभी वोटर्स को वोट डालने दिया जाएगा।मुरैना लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।मुरैना - श्योपुर लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक करीब 12.43 फीसदी मतदान हुआ।

मुरैना - श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी,बीएसपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा से  शिव मंगल सिंह तोमर, कांग्रेस से सत्यपाल (नीटू) सिकरवार और बीएसपी से रमेश गर्ग चुनावी मैदान में है। आजाद समाज पार्टी ने युवा नेता नीरज चंसोरिया पर भरोसा जताया है। चंसोरिया की क्षेत्र के युवाओं में अच्छी पकड़ है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी से कांग्रेस और बीएसपी दोनों ही पार्टियों को नुकसान हो सकता है। तीनों पार्टियों के नेताओं ने हुड़दंग और बवाल से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने तीनों ही प्रत्याशियों को नजरबंद किया गया है।

 

चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी नीटू सिकरवार ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। सिकरवार ने कहा, 'सराय छोला इलाके से कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट को उठा दिया गया है। डरी हुई बीजेपी चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।

आपको बता दें मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 6 हजार 730 मतदाता हैं। इनमें 10 लाख 71 हजार 666 पुरुष , 9 लाख 35 हजार 41 महिला और 23 अन्य मतदाता है। संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभाओं में 2362 पोलिंग बूथ बनाए गए है। मुरैना जिले की 6 विधानसभा में 1706 पोलिंग बूथ  और श्योपुर जिले की 2 विधानसभा में 656 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Tags:    

Similar News