Lok Sabha Election 2024 Second Phase Voting live Update: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 77.5 और यूपी में सबसे कम 52.74 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में कितना हुआ मतदान?

  • लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज
  • 13 राज्यों की 88 सीटों पर हो रहा मतदान
  • सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

Anchal Shridhar
Update: 2024-04-26 02:15 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) हो रहा है। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक 77.5 तो वहीं यूपी में सबसे कम 52.7 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा असम में 70.66%, बिहार में 53.03%, छत्तीसगढ़ में 72.13%, जम्मू-कश्मीर में 67.22%, कर्नाटक में 63.90%, केरल में 63.97%, मध्यप्रदेश में 54.83%, महाराष्ट्र में 53.51%, मणिपुर में 76.06%, वेस्ट बंगाल में 71.84%, राजस्थान में 59.19%, त्रिपुरा में 77.17% और उत्तर प्रदेश में 52.72% मतदान हुआ।

88 सीटों पर हो रहा मतदान

देश के 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर हो रहे दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 1,206 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। अन्य दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से हैं। इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार और असम की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीटों पर मतदान हो रहा है।

इससे पहले 19 अप्रैल को देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था। 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं चार जून को नतीजे आएंगे। 

Live Updates
2024-04-26 13:03 GMT

दमोह (53.66) और खजुराहो (52.91) के अलावा होशंगाबाद में 63.44 फीसदी, रीवा में 45.02 फीसदी, सतना में 55.51 फीसदी और टीकमगढ़ में 56.24 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह शाम 5 बजे तक मध्यप्रदेश में होशंगाबाद में सबसे ज्यादा जबकि रीवा में सबसे कम मतदान हुआ। 

2024-04-26 12:58 GMT

खजुराहो लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे  तक 52.91% मतदान हुआ। सभी विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत

  • गुनौर विधानसभा में 54.79%
  • चंदला में 47.25 %
  • पन्ना में 52.86%
  • पवई में 55.91%
  • बहोरीबंद में 54.00%
  • मुड़वारा में 51.44 %
  • राजनगर में 53.83% और
  • विजय राघवगढ़ में 52.63% मतदान हुआ है

बता दें कि पिछले चुनाव की तुलना में खजुराहो सीट पर धीमी गति से मतदान हुआ है। साल  2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 68. 24 फ़ीसदी मतदान हुआ था।

2024-04-26 12:54 GMT

दमोह लोकसभा सीट पर 05 बजे तक का मतदान प्रतिशत -

  • जबेरा विधानसभा-55.54%
  • पथरिया विधानसभा-55.12%
  • हटा विधानसभा-57.48%
  • दमोह विधानसभा-53.71%
  • रहली विधानसभा-46.66%
  • देवरी विधानसभा-49.85%
  • बंडा विधानसभा-55.02%
  • बड़ामलहारा विधानसभा-55.55%

कुल मतदान-53.66 %

2024-04-26 12:48 GMT

मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने टीकमगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने विपक्षी दलों के केंद्र सरकार पर लगाए आरोप पर कहा "पूरे देश में जितना काम इन 10 सालों में हुआ इतना पहले कभी नहीं हुआ। हमें विपक्ष को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।"

2024-04-26 12:25 GMT

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश के 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में शाम 5 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत -

  • असम - 70.66%
  • बिहार - 53.03%
  • छत्तीसगढ़ - 72.13%
  • जम्मू-कश्मीर - 67.22%
  • कर्नाटक - 63.90%
  • केरल - 63.97%
  • मध्यप्रदेश - 54.83%
  • महाराष्ट्र - 53.51%
  • मणिपुर - 76.06%
  • राजस्थान - 59.19%
  • त्रिपुरा - 77.17%
  • उत्तर प्रदेश - 52.72%
  • वेस्ट बंगाल - 71.84%

2024-04-26 12:02 GMT

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की सबसे हॉट सीट मानी जा रही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 65.98 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि यहां से मौजूदा सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर मैदान में उतरे हैं। वायनाड में वामपंथी मोर्चे ने राहुल के खिलाफ सीपीआई के महासचिव डी. राजा की पत्नी एन्नी राजा और भाजपा ने सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

2024-04-26 11:20 GMT

चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर हो रहे मतदान में होशंगाबाद सीट पर दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। वहीं सबसे कम मतदान रीवा सीट पर हुआ।

आयोग के मुताबिक तीन बजे तक दमोह लोकसभा सीट पर 45.69, होशंगाबाद 55.79, खजुराहो 43.89, रीवा 37.55, सतना 47.68 और टीकमगढ़ में 49.84 फीसदी मतदान हुआ। 

2024-04-26 11:01 GMT

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, खजुराहो लोकसभा में अब तक 43.89% फ़ीसदी मतदान हुआ है। जिसमें गुनौर विधानसभा में 47.36%, चंदला में 39.06%, पन्ना में 42.95 %, पवई में 46.50%, बहोरीबंद में 44.62%, मुड़वारा में 43.06%, राजनगर-44% और विजयराघवगढ़ - 43.15% मतदान हुआ। 

2024-04-26 10:57 GMT

मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने अपने गृह नगर गाडरवारा में मतदान किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, "आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।"

2024-04-26 10:55 GMT

नरसिंहपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले ने सुभाष वार्ड के एच सी मिशन स्कूल में किया मतदान।

Tags:    

Similar News