व्रत में खान है कुछ चटपटा तो, बनाएं फलाहारी सूप इस आसान रेसिपी से

Sanjana Namdev
Update: 2023-07-16 11:33 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और साधना के लिए समर्पित है। सावन के महीनें में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जो भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इस महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस माह भगवान शिव की प्रिय चीजें उन्हें अर्पित कि जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय महीना होता है इस लिए सभी शिव भक्त उपवास रखते हैं। वहीं उपवास में कई तरह की चीजें आप बनाकर खाते हैं लेकिन आज हम आपको हेल्दी एंड टेस्टी फलाहारी सूप बनना बताएंगे। जिसे आप झटपट बना कर खा सकती हैं।

आवश्यक सामग्री हैं:-

लौकी 1 कप

टमाटर को मोटा-मोटा काट लीजिये 4

आलू 1 को मोटा मोटा काट लीजिये

हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1

सैंदा नमक 1/2 चम्मच

काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच

2 कप पानी (मात्रा पर्याप्त)

वीडियो क्रेडिट-Monikazz Kitchen

Tags:    

Similar News