होली स्पेशल रेसिपी: स्नैक्स के लिए बनाएं खस्ता और टेस्टी मेथी मसाला मठरी, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • होली के लिए घर पर बनाईए टेस्टी स्नैक्स
  • ट्राई करें मेथी मसाला मठरी
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Ritu Singh
Update: 2024-03-20 11:24 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे यहां हर महीने कोई ना कोई बड़ा त्योहार रहता ही है। इस महीने भी रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। होली का त्योहार इस महीने के आखिरी सप्ताह में 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर और रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। हालांकि, होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि अलग-अलग पकवानों का भी त्योहार है। होली के खास मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन बनने वाले पारंपरिक पकवानों में मालपुआ, गुजिया और दही वड़ा सबसे आम है। हालांकि, किसी भी त्योहार से पहले लगभग हर भारतीय घरों में स्नैक्स के लिए मठरी और नमकीन बनाई जाती है, खासतौर पर होली और दीवाली के मौके पर घर में मठरी जरूर बनाया जाता है। इसीलिए आज हम आपके लिए मसाला मेथी मठरी की लाजवाब और आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी की मदद से आप एकदम खस्ता मठरी बना पाएंगे।

सामग्री -

घी - 1 बड़ा चम्मच

जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

हींग - 1 चुटकी

मेथी के पत्ते - 1 कप (कटा हुआ)

मैदा - 2 कप (260 ग्राम)

सूजी - 1/2 कप (90 ग्राम)

घी - 3 बड़ा चम्मच

अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच (कुटी हुई)

चिली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच

तिल - 2 चम्मच

नमक - 1 चम्मच

तेल - तलने के लिए

साटा के लिए -

मैदा - 4 बड़ा चम्मच

घी - 2 बड़ा चम्मच

वीडियो क्रेडिट - NishaMadhulika

Tags:    

Similar News