रेसिपी: बिना ओवन के घर पर बनाएं कैफे और रेस्टोरेंट जैसा लजीज चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • घर पर बनाएं चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड
  • बहुत कम इंग्रीडियंट्स की होगी जरूरत
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 07:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने रेस्टोरेंट और कैफे में कई बार गार्लिक ब्रेड का स्वाद चखा होगा। अगर आपको गार्लिक ब्रेड पसंद है तो इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं। आज हम आपके साथ चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड की रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो नॉर्मल गार्लिक ब्रेड से ज्यादा टेस्टी लगती है। अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी आप यह रेसिपी आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत कम इंग्रीडियंट्स और समय की जरूरत पड़ती है। आप इसे स्नैक्स के रूप में सुबह या शाम किसी भी समय बना सकते हैं। इस रेसिपी में चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड के साथ कैफे में सर्व की जाने वाली चीज सॉस की रेसिपी भी बताई गई है। अब घर पर बिना ओवन के रेस्टोरेंट स्टाइल लजीज चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें। आप इसे शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री -

मक्खन - 100 ग्राम (मुलायम)

लहसुन - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

ताजा हरा धनिया - एक मुट्ठी (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2 (काटा हुआ)

चीज सॉस के लिए -

प्रोसेस्ड चीज - 150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

मक्खन - 1 बड़ा चम्मच

दूध - 120 एमएल

असेंबल और कुकिंग के लिए -

ब्रेड लोफ

मोजारेला चीज - आवश्यकतानुसार

हरी मिर्च - आवश्यकतानुसार (कटा हुआ)

ओरिगेनो

रेड चिली फ्लैक्स

गार्लिक बटर

पानी - आवश्यकतानुसार

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Tags:    

Similar News