रेसिपी: खाने के बाद कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो बनाए शाही टुकड़ा, यहां जानिए पूरी रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शाही टुकड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, यह एक भारतीय स्वीट डिश है जिसे खाने के बाद मीठे के तौर पर खाया जाता है। इसे ब्रेड और रबड़ी के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। साथ ही इसे बनाने में समय भी कम लगता है, इसलिए आप शाही टुकड़ा को किसी भी समय बना सकते हैं। तो जरुर ट्राई करें इस रेसिपी को, ये बच्चों और बड़ो दोनों को बहुत ही पसंद आएगी। इसे बनाना बेहद आसान है। शाही टुकड़ा बनाने के लिए बताई गई रेसिपी के मुताबिक सबसे पहले दूध से रबड़ी बना लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को घी में फ्राई कर लें। इसके बाद एक पैन में समान मात्रा में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें। अब घी में फ्राई किए हुए ब्रेड के टुकड़ों को डुबा दें। अब आप सभी चीजों को एकसाथ एसेंबल कर के पड़ोस दें। प्लेट में सबसे नीचे रबड़ी डालें और फिर ब्रेड रखें, फिर उसके ऊपर रबड़ी का एक और लेयर डालें। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।
सामग्री -
दूध - 1 लीटर (फुल फैट)
मावा - 1/2 कप
चीनी - 1/4 कप)
हरी इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
सफेद ब्रेड के स्लाइस - 5
घी - तलने के लिए
चीनी की चाशनी - 2 कप
केसर के धागे
गुलाब जल - 1 बड़ा चम्मच
सजावट के लिए -
केसर के धागे
पिस्ते - 6-7 (उबालकर, छीलकर टुकड़ों में काट लें)
बादाम - 6-7 (फूला हुआ, छिला हुआ और टुकड़ों में कटा हुआ)
चांदी का वर्क
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
वीडियो क्रेडिट - Sanjeev Kapoor Khazana
Created On :   21 May 2024 3:46 PM IST












