रेसिपी: ब्रेड का सैंडविच खा-खाकर हो गए हैं बोर? तो इस साबूदाना सैंडविच की खास रेसिपी को जरूर करें ट्राई, यहां देखें आसान रेसिपी

बारिश का मौसम है और ऐसे मौसम में अक्सर कुछ ना कुछ अच्छा खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप सैंडविच खाना चाह रहे हैं लेकिन ब्रेड नहीं है तो आप घर पर साबूदाना सैंडविच भी ट्राई कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश की हल्की फुहारें हों और साथ में कुछ टेस्टी खाने को मिल जाए, तो मौसम का मजा ही अलग हो जाता है। ऐसे समय में सैंडविच खाने का मन तो करता है, लेकिन कई बार घर में ब्रेड नहीं होती। ऐसे में आपका काम साबूदाना आसान कर सकता है। साबूदाने से बना सैंडविच बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और घर में मौजूद आम चीजों से ही यह तैयार हो जाता है। अगर आप बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इस बार ब्रेड की जगह साबूदाना सैंडविच बनाकर देखें। इसका स्वाद इतना अच्छा लगता है कि इसे बच्चे हों या बड़े, हर कोई खुशी से खा लेगा।

साबूदाना सैंडविच बनाने के लिए खास और आसान सामग्री

2 Cups Sabudana - 2 कप साबूदाना

5 Boiled Potatoes - 5 उबले आलू

1 tsp Seendha Namak - 1 tsp सींधा नमक

1 tsp Black Pepperpowder - 1 tsp काली मिर्च पाउडर

2 - 3 Green Chillis - 2-3 हरी मिर्च

Coriander Leaves - धनिया पत्ती

1 tsp Jeera - 1 tsp जीरा

1.5 Inch Ginger - 1.5 इंच अदरक

1/4 Cup Roasted Peanuts - 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली

वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI

Created On :   1 July 2026 7:41 PM IST

Tags

Next Story