रेसिपी: घर पर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाने की हो रही है क्रेविंग? तो इस खास पनीर रोल को जरूर करें ट्राई

घर पर अक्सर कुछ ना कुछ अच्छा खाने की क्रेविंग होती है लेकिन हेल्थ कॉन्शियज होने के चलते कई लोग अपने मन का खाना नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर रोल की खास रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका भी कभी अचानक कुछ टेस्टी खाने का मन करता है, लेकिन बाहर का तला-भुना खाने से बचना चाहते हैं, तो घर पर बना पनीर रोल एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पेट भी अच्छी तरह भर देता है। और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसकी ज्यादातर चीजें घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है। अगर शाम की हल्की भूख हो, छुट्टी के दिन कुछ अलग बनाना हो या फिर टिफिन के लिए कोई अच्छा ऑप्शन चाहिए, तो पनीर रोल एकदम सही रहेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका, जिससे आप कुछ ही देर में स्वादिष्ट और घर का बना पनीर रोल तैयार कर सकते हैं।

पनीर रोल बनाने के लिए खास रेसिपी

पनीर - 150 ग्राम

प्याज- 1/4 कप

लाल मिर्च- 1/4 कप

हरी मिर्च- 1/4 कप

लहसुन की कलियां- 1 tsp

हरी मिर्च -2

चिली फ्लेक्स - 1 tsp

शेजवान चटनी - 2 tbsp

टमाटर केचप -1 tbsp

स्वादानुसार नमक

कुकिंग ऑयल -2 tbsp

आटे के लिए-

मैदा -1 कप

गेहूं का आटा - 1 कप

नमक -1/2 tsp

कुकिंग ऑयल -1 tsp

पानी

पनीर रोल -

टमाटर केचप - 2 tbsp

मेयोनीज - 2 tbsp

वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   30 Jun 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story