रेसिपी: वेट लॉस की जर्नी हो गई है स्टार्ट लेकिन कुछ अच्छा पीने का हो रहा है मन? तो चलिए इस ओट्स स्मूदी की खास रेसिपी के बारे में जानें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेट लॉस की जर्नी में सबसे मुश्किल काम होता है अपनी क्रेविंग्स को कंट्रोल करना। कई बार कुछ टेस्टी और पेट भरने वाला खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि ऐसा क्या खाएं जो स्वादिष्ट भी हो और वजन बढ़ने की चिंता भी न रहे। ऐसे समय में ओट्स स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह बनाने में बेहद आसान है, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है और शरीर को जरूरी पोषण भी देती है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं या अपनी डाइट में कुछ नया शामिल करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है। आइए जानते हैं ओट्स स्मूदी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -बारिश के मौसम में खस्ता कचौड़ी खाने का है मन लेकिन डाइटिंग ने बांध रखे हैं हाथ, तो इस खास रेसिपी को करें ट्राई, मार्केट का स्वाद नहीं आएगा याद
ओट्स स्मूदी बनाने के लिए खास और आसान सामग्री
1/3 कप रोल्ड ओट्स
1 कप पानी
1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज
1 बड़ा चम्मच रॉ कोको पाउडर या बिना चीनी वाला कोको पाउडर
10 काजू
2 खजूर
1 छोटा चम्मच रॉ कोको निब्स
ऊपर से छिड़कने के लिए थोड़े भुने हुए रोल्ड ओट्स
यह भी पढ़े -मीठा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर ट्राई करें ये शानदार और एफर्टलेसली बनने वाली मैंगो चीजकेक ब्राउनी, एक बार खा लिया तो नहीं भूलेंगे स्वाद
वीडियो क्रेडिट- Skinny Recipes
Created On :   29 Jun 2026 11:29 PM IST












