रेसिपी: पोहे में बेसन मिलाकर बनाएं ये शानदार नाश्ता, बारिश के मौसम में खाकर आ जाएगा मजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश की ठंडी फुहारें और चाय की एक प्याली, इस मौसम को और भी खास बना देती हैं। ऐसे में अगर साथ में कुछ गरमागरम और स्वादिष्ट खाने को मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि, हर बार पकौड़े या समोसे खाना भी जरूरी नहीं। अगर आप इस बार कुछ अलग और आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो पोहा और बेसन की टिक्की जरूर बनाकर देखें। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। खास बात यह है कि इसके लिए इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसका स्वाद पसंद करेगा। शाम की चाय, हल्की भूख या बारिश के मौसम में परिवार के साथ बैठकर खाने के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
यह भी पढ़े -वेट लॉस की जर्नी हो गई है स्टार्ट लेकिन कुछ अच्छा पीने का हो रहा है मन? तो चलिए इस ओट्स स्मूदी की खास रेसिपी के बारे में जानें
पोहा और बेसन की बनी टिक्की बनाने के लिए खास सामग्री
बेसन बैटर के लिए
3 बड़े चम्मच बेसन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
पानी जरूरत के हिसाब से
यह भी पढ़े -ब्रेड का सैंडविच खा-खाकर हो गए हैं बोर? तो इस साबूदाना सैंडविच की खास रेसिपी को जरूर करें ट्राई, यहां देखें आसान रेसिपी
मिक्सचर के लिए
1 कप पोहा
4 उबले आलू
1 प्याज
1 गाजर
5-6 बीन्स
1/2 कप मटर
1/2 कप कॉर्न
2 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच पिज्जा / ऑरेगेनो सीजनिंग
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स
ताजी धनिया पत्ती
ब्रेड क्रम्ब्स जरूरत के हिसाब से
वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI
Created On :   4 July 2026 6:17 PM IST












