रेसिपी: कच्चे आमों से घर पर बनाएं मुरब्बा, सीजन खत्म होने के बाद भी ले पाएंगे आम का स्वाद, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • कच्चे आमों से बनाएं मुरब्बा
  • इसे बनाना बहुत आसान है
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Ritu Singh
Update: 2024-04-27 12:43 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम काफी लोगों के लिए असहज होता है। तेज धूप और गर्मी के कारण लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं। इन दिक्कतों के साथ-साथ गर्मी का मौसम कई सुखद अनुभव भी साथ लाता है। इनमें से एक है फलों के राजा आम का स्वाद। सिर्फ गर्मियों में मिलने वाले बेहतरीन आमों का स्वाद लेने के लिए हम पूरे साल इंतजार करते हैं। ऐसे में जब आम आते हैं तो इसे मौसम खत्म होने के बाद तक रखने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। जिनमें से एक है आम का अचार। कच्चे आमों को नमक, तेल और मसालों के सहारे प्रिजर्व किया जाता है। भारतीय रसोई में मौसमी फल और सब्जियों को नमक और तेल के अलावा चीनी की मदद से भी प्रिजर्व किया जाता है। हम आज आपके लिए आमों को प्रिजर्व करने का दूसरा तरीका लेकर आए हैं। आप आमों को चीनी के साथ पका कर रख सकते हैं जिसे आम का मुरब्बा कहा जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और समय भी काफी कम लगता है।

सामग्री -

राजापुरी आम - 1 किलो

नमक - एक चुटकी

हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच

चीनी - 800 ग्राम

पानी - आवश्यकतानुसार 

नींबू का रस - 1 चम्मच

दालचीनी स्टिक - 4 इंच

लौंग - 4 

हरी इलायची - 4 

केसर - कुछ धागे

बादाम - 7-8 

काजू - 7-8 

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Tags:    

Similar News