रेसिपी: डिनर के लिए बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर कोल्हापुरी, नान के साथ करें सर्व, यहां जानिए आसान रेसिपी

  • ट्राई करें पनीर कोल्हापुरी
  • इसे बनाना बेहद आसान है
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-22 10:54 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको तीखा और मसालेदार खाना पसंद है तो महाराष्ट्रियन खासतौर पर कोल्हापुरी डिशेज आपको बेहद पसंद आएगा। अगर बटर मसाला पनीर और शाही पनीर से बोर हो गए हैं तो कोल्हापुरी पनीर ट्राई करें। आज हम आपके साथ रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर कोल्हापुरी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसका टेस्ट पारंपरिक कोल्हापुरी पनीर से थोड़ा अलग होता है। इस रेसिपी में सबसे अहम ग्रेवी है इसीलिए सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करें। पनीर की इस रेसिपी में कई बार मिर्ची का इस्तेमाल किया जाता है, आप अपनी पसंद के हिसाब से मिर्ची की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं। बेहतरीन टेस्ट के लिए ग्रेवी को धीमे आंच पर आराम से पकाएं। आप लंच या डिनर में पनीर कोल्हापुरी नान या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

सामग्री -

पेस्ट के लिए -

तेल - 2 चम्मच

जीरा - 1 चम्मच

धनिया - 1 बड़ा चम्मच

बड़ी इलायची - 1

हरी इलायची - 2-3

दालचीनी - 1 इंच

लौंग - 4-5

साबुत काली मिर्च - 4-5

कश्मीरी लाल मिर्च - 7-8

तीखी लाल मिर्च - 3-4

नारियल - 1/2 कप (कटा हुआ)

खसखस - 1 चम्मच

सफेद तिल - 1 चम्मच

पानी - आवश्यकतानुसार

टमाटर प्यूरी के लिए -

टमाटर - 5-6

काजू - 20-25 (उबला हुआ)

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

बेस ग्रेवी के लिए -

तेल - 2 बड़ा चम्मच

जीरा - 1/2 चम्मच

लाल मिर्च - 2

तेज पत्ता - 1

प्याज - 2 (काटा हुआ)

हरी मिर्च - 2-3 (काटा हुआ)

अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

गर्म पानी - आवश्यकतानुसार

पनीर और सब्जियां टॉस करने के लिए -

तेल - 1 चम्मच

प्याज - 1

शिमला मिर्च - 2 मध्यम आकार (कटा हुआ)

पनीर - 500 ग्राम (क्यूब्स)

नमक - एक चुटकी

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - एक चुटकी

गरम मसाला - एक चुटकी

अंतिम रूप से पकाने के लिए -

कसूरी मेथी पाउडर - एक चुटकी (भुनी हुई)

गरम मसाला - एक चुटकी

नींबू का रस - 1 चम्मच

ताजा धनिया हरा धनिया - एक मुट्ठी (कटा हुआ)

ताजा क्रीम - 2-3 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Tags:    

Similar News