करवा चौथ पर सरगी के लिए बनाये स्वादिष्ट मीठी मठरी

करवा चौथ व्रत करवा चौथ पर सरगी के लिए बनाये स्वादिष्ट मीठी मठरी

Sanjana Namdev
Update: 2022-10-12 10:39 GMT

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली।  करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को ये व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत करती हैं। व्रत के कई सारे नियम होते हैं। जिनका व्रत करने के दौरान पालन किया जाता है। करवा चौथ के व्रत में एक नियम है सरगी।  सरगी करवा चौथ की सुबह सूर्योदय से पहले खाई जाती है। सरगी की थाली के पकवानों में आप चाहे तो मीठी मठरी को शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और एक दिन पहले भी ये बनाकर रखी जा सकती है। तो आईये आपको बताते हैं मीठी मठरी बनाने की आसान रेसिपी- 

मीठी मठरी बनाने की सामग्री
दो कप मैदा, एक कप सूजी, सौ ग्राम देसी घी, सौ ग्राम चीनी, सफेद तिल चार चम्मच, तलने के लिए तेल, नमक एक चुटकी।

वीडियो  क्रेडिट-  Anchal Ki Kitchen Recipes

Tags:    

Similar News