रेसिपी: घर पर लें स्ट्रीट फूड का स्वाद, ट्राई करें मुंबई की फेमस मसाला पेटिस पाव, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • घर पर लें स्ट्रीट फूड का स्वाद
  • ट्राई करें मसाला पेटिस पाव
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Ritu Singh
Update: 2024-04-24 09:38 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका मन कोई टेस्टी और स्पाइसी स्ट्रीट फूड खाने का हो रहा है लेकिन, गर्मी के चलते घर से निकलने का मन नहीं हो रहा है तो यह आसान डिश आप खुद घर पर थोड़ी सी मेहनत में ही बना सकते हैं। आप अपनी क्रेविंग को शांत करने के लिए मसाला पेटिस पाव ट्राई कर सकते हैं। यह मुंबई का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है। इसमें पाव को लाल लहसुन की चटनी और बटर के साथ सेका जाता है। इसके बाद पाव के बीच में आलू की पेटिस के साथ टमाटर स्लाइस, बारीक कटा प्याज के साथ नॉयलन सेव डालकर सर्व किया जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। लहसुन वाली लाल चटनी और पेटिस कुछ ही इंग्रीडिएंट्स के साथ आसानी से बन जाता है।

सामग्री -

पेटिस के लिए-

तेल- 1 बड़ा चम्मच

जीरा- 1/2 छोटा चम्मच

अदरक- 1 इंच (कसा हुआ)

हरी मिर्च- 2 (काटा हुआ)

आलू- 6 (उबला हुआ)

नमक- स्वादानुसार

हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

गरम मसाला- एक चुटकी

ताजा हरा धनिया- एक मुट्ठी (कटा हुआ)

लाल लहसुन की चटनी के लिए-

कश्मीरी लाल मिर्च- 15 (बीज निकाल कर भिगोया हुआ)

लहसुन- 15-16 (कलियां)

हरी मिर्च- 3

पानी- आवश्यकतानुसार

तेल- 2-3 बड़ा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

जीरा पाउडर- एक चुटकी

पाव भाजी मसाला- 1/2 चम्मच

आधा नींबू का रस

मसाला पाव के लिए-

मक्खन- आवश्यकतानुसार

लहसुन की चटनी- 2-3 बड़ा चम्मच

ताजा हरा धनिया (कटा हुआ)

पाव

वीडियो क्रेडिट- Your Food Lab

Tags:    

Similar News