तारीफ: थापा ने कहा- धोनी की आक्रमकता का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है

तारीफ: थापा ने कहा- धोनी की आक्रमकता का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है

IANS News
Update: 2020-09-18 12:30 GMT
तारीफ: थापा ने कहा- धोनी की आक्रमकता का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है
हाईलाइट
  • धोनी की आक्रमकता का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है : थापा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आक्रामकता का उनके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। थापा ने एआईएफएफ टीवी से बात करते हुए कहा, धोनी का जो स्टाइल है उसके कारण मैं उन्हें देखना पसंद करता हूं। उनकी आक्रामकता- मुझे वो काफी पसंद है। इसने मेरे खेल पर प्रभाव डाला है, फुटबाल ऐसा खेल है जहां आपको मजबूत और आक्रामक होना होता है।

उन्होंने कहा, उनको इस तरह के पावरफुल हिट्स और बड़े छक्के मारते देखना- इसका मेरे ऊपर प्रभाव पड़ा है। इसी अगस्त में धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। थापा हालांकि शनिवार से शुरू हो रहे आईपीएल में उन्हें खेलता देखने के लिए तैयार हैं। थापा ने कहा, जब मैंने संन्यास की खबरों को सुना, मैं जाहिर तौर पर काफी दुखी था क्योंकि मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। उम्मीद है कि मैं आईपीएल में उन्हें खेलता देख सकूं।

धोनी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम चेन्नइयन एफसी के सह-मालिक हैं और थापा भी इसी टीम के सदस्य हैं। थापा ने बताया है कि धोनी किस तरह से खिलाड़ियों से बात करते हैं। उन्होंने कहा, धोनी काफी विनम्र हैं। वह एक शानदार इंसान हैं और हमेशा हमें प्रेरित करते रहते हैं और अपना अनुभव साझा करते रहते हैं। टीम के लंच पर वह आपके पास आकर बात करते हैं। उनके अनुभव से सीखना हमारे लिए शानदार बात है।

Tags:    

Similar News