जापान के पूर्व फुटबॉलर कानाजाकी कोरोना पॉजिटिव

जापान के पूर्व फुटबॉलर कानाजाकी कोरोना पॉजिटिव

IANS News
Update: 2020-06-03 12:00 GMT
जापान के पूर्व फुटबॉलर कानाजाकी कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर मु कानाजाकी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। कानाजाकी के क्लब नगोया ग्राम्पस ने यह जानकारी दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह खबर जे-लीग के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है जिसके बारे में पिछले सप्ताह ही फैसला लिया गया कि इसे चार जुलाई से फिर से शुरू किया जाएगा। मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होगा।

नगोया क्लब ने कहा कि कानाजाकी के संक्रमित होने के बाद क्लब के स्टाफ अब घर से काम करेंगे। क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 वर्षीय कानाजाकी को शुक्रवार को ग्रुप में ट्रेनिंग करने के बाद बुखार हो गया था। इसके बाद सोमवार को उनका टेस्ट हुआ था, जोकि पॉजिटिव आया है। इस समय वह अस्पताल में भर्ती हैं।

 

Tags:    

Similar News