गंभीर से बर्थडे पर मजाक करना लक्ष्मण को पड़ा भारी, कुछ यूं मिला जवाब

गंभीर से बर्थडे पर मजाक करना लक्ष्मण को पड़ा भारी, कुछ यूं मिला जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-16 09:21 GMT
गंभीर से बर्थडे पर मजाक करना लक्ष्मण को पड़ा भारी, कुछ यूं मिला जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार (14 अक्टूबर) को ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके बर्थडे पर उन्हें उनके फैंस और दोस्तों ने बर्थडे विश किया और कई सारे मैसेज भेजे। गंभीर के बर्थडे पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। लक्ष्मण ने बर्थडे विश करते हुए गंभीर और सहवाग की एक फोटो को पोस्ट किया और गंभीर से एक सवाल भी किया, लेकिन उन्हें गंभीर से मजाक करना भारी पड़ गया और फिर गंभीर ने कुछ इस तरह से जवाब दिया कि फिर लक्ष्मण की बोलती बंद ही हो गई। 

 

 

लक्ष्मण ने क्या किया था सवाल

 

 

वीवीएस लक्ष्मण ने गंभीर को बर्थडे विश किया और इसके साथ उन्होंने गंभीर और सहवाग की एक फोटो भी शेयर की। इस फोटो में सहवाग गंभीर के कान में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। लक्ष्मण ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "गौतम गंभीर आपको बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है आपका आने वाला वक्त आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।" इसके बाद लक्ष्मण ने गंभीर से सवाल किया, "सोचिए, गंभीर के कान में वीरू क्या फुसफुसा रहे हैं? क्या कोई अंदाजा है?" इसके बाद गंभीर ने जो जवाब दिया, उसे सुनने के बाद लक्ष्मण चुप हो गए। 

गंभीर ने दिया जबरदस्त जवाब

 

 

लक्ष्मण के इस सवाल पर गौतम गंभीर ने शानदार जवाब देते हुए लक्ष्मण को चुप रहने पर मजबूर कर दिया। गंभीर ने लक्ष्मण के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "सहवाग आपका एक सीक्रेट मेरे साथ शेयर कर रहे थे। मैं उस सीक्रेट को यहां बता सकता हूं, अगर भाभी ट्विटर पर नहीं हो तो। लक्ष्मण..क्या मैं करूं?" गंभीर के इस जवाब के बाद लक्ष्मण की बोलती बंद हो गई और उन्होंने फिर कोई रिप्लाय ही नहीं किया। 

Similar News