IPL 2018: धोनी की 'दीवानगी', पैर छूने पहुंचा फैन, देखें Video

IPL 2018: धोनी की 'दीवानगी', पैर छूने पहुंचा फैन, देखें Video

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-22 04:31 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के  कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की दीवानगी फैंस में किस कदर है इसका एक नजारा पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान देखने को मिला। मैच के दौरान जब धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर जा रहे थे तभी उनका एक फैन मैदान पर उनके पास पहुंच गया और धोनी के पैर छुए। कावेरी विवाद के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान में तब्दीली की गई है और पुणे अब सीएसके का होम ग्राउंड हो गया है। ग्राउंड भले ही बदल गया है लेकिन धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी नहींं। 

 

 

 

युवक ने छुए धोनी के पैर, Video देखें 

 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान मैदान पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी को समझा जा सकता है। जिस वक्त माही बैटिंग के लिए जा रहे थे तभी एक युवक दौड़ते हुए मैदान में घुस गया और धोनी के पैर छुए। धोनी के पैर छूने के बाद युवक खुशी से झूमते हुए वापस लौट गया। धोनी के प्रति फैन की दीवानगी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

 

 

 

ये पहली बार नहीं है जब धोनी के प्रति फैंस का पागलपन देखने को मिला हो। इससे पहले दिल्ली में विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान भी एक फैन दोनी के पैर छूने के लिए मैदान में पहुंच गया था। उसने धोनी के पैर छुए थे और धोनी ने भी उसे निराश न करते हुए ऑटोग्राफ दिया था। 

 

 

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ हुए एक मैच में भी कुछ ऐसा ही नजार देखने को मिला था एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस आया था और धोनी के पैर छूए थे। 

 

Tags:    

Similar News