मुंबई सिटी एफसी से जुड़े मिडफील्डर आसिफ खान

मुंबई सिटी एफसी से जुड़े मिडफील्डर आसिफ खान

IANS News
Update: 2019-11-06 13:30 GMT
मुंबई सिटी एफसी से जुड़े मिडफील्डर आसिफ खान

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम मुंबई सिटी एफसी ने युवा मिडफील्डर मोहम्मद आसिफ खान को अपने साथ जोड़ा है। 18 वर्षीय आसिफ अब मौजूदा छठे सीजन में डिफेंडर अनवर अली की जगह लेंगे।

मुंबई सिटी एफसी ने अपनी वेबसाइट पर बुधवार को इसकी जानकारी दी। आसिफ ने पिछले साल अंडर-18 टीम के लिए मुंबई सिटी के लिए ट्रायल्स दिया था।

उन्होंने 2018-19 सीजन में अंडर-18 आई-लीग में आठ मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने चार गोल किया था और चार असिस्ट भी किया था।

मुंबई सिटी एफसी के कोच जॉर्ज कोस्टा ने कहा, आसिफ एक प्रतिभाशाली और क्षमतावान खिलाड़ी हैं। वह सीजन की शुरुआत से ही सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान उनकी क्षमता ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मेरा मानना है कि वह मैदान पर खुद को साबित कर सकते हैं।

मुंबई सिटी एफसी को लीग में अपना अगला मुकाबला गुरुवार को अपने घरेलू मैदान मुंबई फुटबाल एरेना में एफसी गोवा के खिलाफ खेलना है।

 

Tags:    

Similar News