Video: झक मारके पर यूं नाचे धोनी, देखकर साक्षी भी हो गई लोटपोट

Video: झक मारके पर यूं नाचे धोनी, देखकर साक्षी भी हो गई लोटपोट

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-09 08:56 GMT
Video: झक मारके पर यूं नाचे धोनी, देखकर साक्षी भी हो गई लोटपोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ऑन फील्ड तो काफी एक्टिव रहते ही हैं, लेकिन ऑफ फील्ड भी उनके जलवे कोई कम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद एमएस धोनी जब दिवाली मनाने अपने घर गए थे, तब बेटी जीवा के साथ मस्ती का एक वीडियो वायरल हुआ था और अब न्यूजीलैंड के बाद धोनी फिर से अपनी फैमिली को टाइम दे रहे हैं। इस बार उनका एक डांस करता हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 

धोनी का जो लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें उनके साथ उनकी वाइफ साक्षी भी हैं। ये वीडियो किसी फैमिली प्रोग्राम का है। इस वीडियो में साक्षी अपने पति एमएस धोनी को डांस करने के लिए कहती हैं। बैकग्राउंड में "देसी ब्वॉयज़" फिल्म का "झक मारके" सॉन्ग बज रहा है। वीडियो शुरू होते ही, जब साक्षी उन्हें डांस करने के लिए कहती हैं, तो पहले तो धोनी शर्माते हैं, लेकिन फिर उनके पैर थिरकने लगते हैं। धोनी के इस डांस को देखकर उनकी वाइफ अपनी हंसी को रोक नहीं पाती और सोफे पर बैठे-बैठे ही लोटपोट हो जाती हैं। 37 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इसे अबतक 12 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

इससे पहले हाल ही में दिवाली पर एमएस धोनी ने पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा की लाइव परफॉर्मेंस को एन्जॉय किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में गुरु रंधावा ने "तेनू सूट सूट करदा" सॉन्ग गाया था। 

बेटी जीवा के साथ थी "लड्डू फाइट"

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद दिवाली मनाने घर गए थे, तो उन्होंने अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी के साथ "बेसन के लड्डू" के लिए फाइट कर रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन में लिखा था "बेसन के लड्डू पर अटैक"। इस वीडियो में पापा धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बेसन का लड्डू खाने के लिए लड़ रहे थे। 

Similar News